Decorate Home |घर को कैसे सजाएं ? | घर को सजाने के 10 तरीक़े

Decorate home | घर को कैसे सजाएं ? – घर एक ऐसी जगह है जहां हम दिन भर के भागदौड़ के बाद आकर कुछ पल सुकून से रहते हैं। हम अगर कहीं बाहर घूमने भी जाते हैं। तो घर आने के लिए बेताब हो जाते हैं। अगर किसी और के घर भी जाते हैं तो अपने घर आने को मन करता है। क्योंकि अपना घर अपना ही होता है। जहां हम हर दिन रहते हैं और हर एक चीज से जुड़े हए होते हैं। ऐसे में घर को सुकून भरा बनाना तो बनता है। इसको करने के लिए हमें अपने घर को सुंदर बनाना पड़ेगा। ऐसा भी होता है लोग अचानक से घर आ जाते हैं और हमारा घर बिखरा हुआ रहता है। तो हमें बहुत शर्मिंदगी का अहसास होता है। तो क्यों ना हम अपने घर को परमानेंट रूप से सजाए, अगर हमारे घर में कुछ बिखरा हुआ भी रहे तो हमारा घर सुंदर लगे।

आज हम आपको अपने घर को सजाने के तरीक़े और घर को कैसे सजाएं ? [ghar ko kaise sajaye ?] के बारे में कुछ आईडिया बताएंगे  जिसके हिसाब से आप अपने घर को सजा पाएंगे।

घर को कैसे सजाएं ?

ghar ko kaise sajaye ?

बहुत से लोगों को घर को सुन्दर कैसे बनाएं ? | घर की सुंदरता को कैसे बढ़ाये ? के बारे में आईडिया नहीं होता है कि अपने घर को आखिर सजाए तो सजाएं कैसे। तो आप हमारे इस पोस्ट को पढ़ें। फिर आप लोगों को आईडिया मिल जाएगा कि आप अपने घर को कैसे सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ आईडिया के बारे में जिनको आजमा कर आप अपने घर को सुंदर बना सकते हैं।

सबसे पहले आप यह जान लीजीए कि घर को सजाने के लिए सबसे पहले जो जरूरी चीज है वह है साफ-सफाई आपको सबसे पहले अपने घर की  साफ सफाई केरनी जरूरी है। जब तक आपका घर साफ नहीं रहेगा तब तक आपका घर सुंदर नहीं लगेगा इसीलिए कोई भी सजावट करने से पहले अपने घर की ठीक से साफ सफाई कर ले।

घर सजाने के 10 Tips

प्रकृति से जुड़े

अगर हम थोड़ी देर प्रकृति को देखें तो वह कितना अच्छा लगता है। तो सोचिए प्रकृति का थोड़ा सा हिस्सा अगर घर में आ जाए तो आपका घर कितना सुंदर लगेगा। आप सोचेंगे की प्रकृति को कोई कैसे घर ला सकता है। तो सुनिए आपको प्रकृति को घर लाने की जरूरत नहीं है। आपको आपके घर पर थोड़ा आगे या फिर बरामदे में गार्डन बनाना है। अगर आपके घर में थोड़े से जगह है। तो आप उस थोड़े से जगह में सुंदर-सुंदर पौधे लगा सकते हैं। आपका घर देखने में बहुत सुंदर लगेगा और आप चाहे तो गार्डन में झूला लगा सकते हैं। इससे भी आपका घर बाहर से देखने में बहुत अच्छा लगेगा।

अगर आपके घर में जगह नहीं है तो आप घर के बरामदे में फूल के पौधे लगा सकते हैं। आप घर के बाहर वाले खिड़कियो पे पौधे लगा सकते हैं। जिससे आपका घर देखने में बहुत अच्छा लगेगा।

घर सजाने की चीजें का इस्तेमाल करें

घर के टेबल पर छोटे-छोटे रंग-बिरंगे प्लास्टिक के फूल रख सकते हैं। और घर के कोने कोने में रंग-बिरंगे कंकर बिछा कर ऊपर से फूल के वास रख सकते हैं। साथ ही आप घर के किसी कोने में खाली कांच के गिलास में रेत भरकर घर के किसी शांत जगह में रख सकती हैं।

घर में पेंटिंग लगाएं

आप लोगों में से बहुत से लोगों को पेंटिंग पसंद होंगे। जो कि आपको बहुत कम दाम में ही बाजार में मिल जाएंगे। आप घर के हॉल में एक बड़ा सा पेंटिंग लगा देंगे तो वह जगह देखने में बहुत आकर्षक लगने लगेगा। साथ ही घर के कोनों में आप छोटे छोटे पेंटिंग टांग सकती है। इससे पूरा घर देखने में भरा भरा महसूस होगा।

द्वार(Gate) की सजावट

आजकल घर सजाने के लिए कई तरह के सामान मिलते हैं। इनमें  घर के द्वार को सजाने के लिए भी कई तरह के चीज शामिल हैं। जैसे कि घर द्वार के ऊपर टांगने वाले कपड़ों के झूलने मिलते हैं। जो कि घर के द्वार के ऊपर टांगी जाती हैं। आप उनका इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से आपका घर सुंदर लगेगा।

दीवारों को सजाएं

घर के दीवारों को अगर आप सजा देंगे तो पूरा घर यूं ही सुंदर लगने लगेगा। आजकल बहुत सारे पेपर वर्क, पेपर पेस्टिंग द्वारा भी दीवारों को सजाने का उपाय हो गया है। यह पेपर आप घर के मुताबिक प्लेन, फ्लोरल किसी भी प्रकार की डिजाइन में खरीद सकते है और घर की दीवारों को सजा सकते हैं। इसके अलावा भी आप रंग बिरंगे पेंटिंग लाकर घर के दीवारों के कोनों में या फिर खाली लग रहे जगहों पर लगा सकते हैं।

नए पर्दे व कबर का इस्तेमाल करें

अगर आपके घर का कोई चीज पुराना लग रहा है। तो आप उस चीज पर नया कवर लगा सकते हैं। कुछ चीजें कुछ साल हो जाने के बाद पुराने दिखने लगते है, जिससे हमें उस सामान को हटाना पड़ता है। ऐसे में आपको सामान हटाने की जरूरत नहीं है। आप उस चीज पर नया कवर चढ़ा सकते।हैं। जब आप पुराने सोफे पर नया कवर चढ़ा देंगे तो वह सुंदर दिखने लगेगा।

पर्दे का इस्तेमाल करें

अगर आपने घर के द्वार पर पर्दे नहीं लगाए हैं तो आपका घर बहुत खाली-खाली दिखता होगा। आप अपने घर के हर एक गेट पर पर्दा जरूर लगाएं पर्दा लगाने से घर की सुंदरता और बढ़ती है। सिर्फ द्वारों पर ही क्यों आप अपने घर के खिड़कियों पर भी परदे लगाएं और उन पर्दो को समय-समय पर चेंज करते रहे। ध्यान रखें जो भी पर्दे लगाए वह पर्दे मैचिंग रखे। यानि की जितने भी घर की खिड़की और गेट है, सब पर मैचिंग पर्दे लगाएं नहीं तो आप अलग-अलग पर्दे लगाएंगे तो उतनी खूबसूरती नहीं आएगी। जितनी एक किस्म के पर्दे लगाने में आएगी।

फूल और दिए से सजाएं

आप एक कांच के बॉक्स में पानी रखकर उसमें आर्टिफिशियल फूल रख सकते हैं। जो कि पानी के ऊपर तैरेंगे और साथ ही दो-तीन दिए जला कर रख देंगे तो फूल और दिए जब एक साथ तैरेंगे तो वह वह देखने में बहुत अच्छा लगेगा। आप ऐसा कांच के बॉक्स या फिर किसी गमले में बना सकते हैं। आप इसे घर में कहीं भी किसी भी चीज पर भी रख सकते हैं।

मूर्तियों का इस्तेमाल करें

घर को सजाने में घर की छोटी-छोटी चीजें ही मायने रखती है। घर को सजाने के लिए आप मूर्ति का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में तो ऐसे ही बहुत सारी मूर्तियां मिलती है। जरूरी नहीं कि आप ज्यादा पैसे वाले मूर्तियां ही लाए। आप छोटे-छोटे मूर्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन सजावटी मूर्तियों को आप घर के किसी कोने मैं या टेबल पर रख सकते हैं। जो आपके घर को एक नया लुक देगा।

 कालीन बिछाए

 कालीन घर की खूबसूरती को बढ़ाती है। आप अगर घर के किसी  कोने में चाहे तो कालीन बिछा सकते हैं। इसे बिछाने से घर के कोने की खूबसूरती के साथ पूरे घर की खूबसूरती में रौनक आएगी।

अपने घर को सजाने के तरीके आपको केसे लगे मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और “घर को कैसे सजाएं ?” पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment

NCVT Mis ITI Result 2022 1st year and 2nd year अन्ना मणि- भारत की मौसम भविष्यवक्ता | Biography Facebook से पैसे कमाने के तरीके मिलिये हर्ष और भारती के बेटे लक्ष्य से | Finally Bharti Reveales Son Golla’s Face Good Morning Shayari In Hindi