IFSC Full Form in Hindi |Bank IFCS Code Full From

IFSC Full Form in Hindi :

दोस्तों आज हम bank से जुड़े एक ऐसे विषय के बारे में बात करने जा रहें है जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। आपने अपना एक bank account खोला है तो आप अपने bank का account number भी जानते होंगे। हमारा bank account number ही हमारे bank के बारे में बताता है। आपसे कहा जाए कि आपको अपना bank account number तो पता है लेकिन क्या आपको अपने bank का number पता है? इस सवाल से आप जरुर सोच में पड़ गए होंगे कि अब ये bank का number क्या है?

ifsc full form in hindi
ifsc code full form

किसी भी बैंक की अपनी खुद की 2 पहचान होती है।

[1] Bank branch code [2] IFSC code

जहाँ bank branch code आपके बैंक का location बताता है वहीँ IFSC code money transaction में मदद करता है। आज हम IFSC code से जुड़ी सभी बातों को जानेंगे, जैसे –

  • IFSC code क्या है?
  • IFSC code की क्यों जरुरत होती है?
  • IFSC code कैसे पता करें?

तो चलिए सबसे पहले ये जान लेते है कि IFSC code होता क्या है?

पढ़िए – TikTok जैसा Indian App

IFSC Full Form in Hindi

IFSC code का full form है Indian Financial System Codeअगर इसे सरल हिंदी भाषा में कहा जाए तो IFSC का मतलब होगा “ऐसा code जिसकी सहायता से online money transfer किया जा सके” IFSC code 11 अंकों का एक code होता है, जिसमे इंग्लिश के अक्षर और अंक शामिल होते हैं।

उदाहरण के लिए हमने नीचे एक IFSC code दिया है जिसे देख कर आप समझ सकते हो की IFSC code होता कैसा है।

SBIN0001889

IFSC code की क्यों जरुरत होती है?

दोस्तों अगर आप online money transfer करते हो तो आपको नाम, account number के साथ-साथ IFSC code की भी जरुरत होगी, ताकि आप किसी को पैसे भेज रहे हो तो उन तक पैसे पहुँच सके। बिना IFSC code के online पैसे भेजना संभव नहीं।

IFSC code को कैसे समझे

ifsc code kya hai
ifsc code kya hai?

IFSC code में कुल 11 अंक होते है जिसमे पहले के 4 अंक bank के बारे में बताते है। आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देख कर समझ सकते हो कि हमने जो IFSC code दी है उसका पहले 4 अंक है SBIN इसका मतलब ये है कि ये state bank of India का IFSC code है। आखिर के 6 अंक बैंक के branch के बारे में जानकारी देते है। और बीच में जो एक अतिरिक्त अंक है उसे भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए रखा गया है।

दोस्तों अब आप IFSC code को देख कर इतना तो बता ही सकते हो कि ये IFSC code किस बैंक का है।

भारत में जितने भी बैंक है उनका अपना खुद का IFSC code होता है, और गौर करने वाली बात ये है कि हर बैंक का IFSC code दूसरे बैंक से अलग होता है। अब यहाँ सवाल ये आता है कि ऐसा होता क्यों है? IFSC code अगर अलग-अलग न हो तो क्या होगा? आइए इनके बारे में जानते हैं।

मान लीजिए कि आपका नाम राम है और आपका account number 123456789  है, तो क्या सिर्फ आपका नाम और account number जान कर कोई आपके बैंक में पैसे डाल सकता है? जी डाला सकता है, बस जिसको आपके account में पैसे डालना हो वो आपके बैंक में जा कर form भर कर ऐसा कर सकता है। लेकिन अगर बात करेंगे online पैसे भेजने के तो क्या ये संभव है कि कोई सिर्फ आपका नाम और account के जरिए आपको पैसे भेज सके? ऐसा हो ही नहीं सकता।

सिर्फ नाम और account number के जरिए online पैसे भेजना संभव इसलिए नहीं है क्योंकि जब आप ऑनलाइन पैसे भेजते हो तो आपसे पूछा जाता है कि आप किस बैंक के account number पर पैसे भेज रहे हो, यानि की बैंक का IFSC code क्या है। बिना IFSC code के आप online पैसे भेज नहीं सकते।

दोस्तों अब आपको इतना तो पता चल ही गया होगा कि IFSC code क्या है और इसकी जरुरत क्यूँ है? अब चलिए जानते है कि अपने बैंक का IFSC code कैसे पता किया जाता है

IFSC code कैसे पता करे?

IFSC code पता करेने का 3 तरीका है

  • बैंक passbook में IFSC code की जानकारी होती है।
  • Online IFSC code पता करें
  • बैंक में जा कर पता करें।

इन तीनों माध्यम के जरिये आप अपने बैंक का IFSC code जान सकते हो। चलिए इन तीनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

[1] बैंक passbook में IFSC code की जानकारी होती है

आप अपने बैंक के passbook को देख कर अपने बैंक का IFSC code पता कर सकते हो।

ifsc full form

बस आपको अपने bank passbook पहला पन्ना खोलना है, जहां पे आपका नाम लिखा होता है। उसी पन्ने पे bank से जुड़ी सारी जानकरी मौजूद होती है। आजकल हर बैंक अपने passbook में बैंक से जुड़ी सभी जानकारी देती है। अगर आपके bank passbook में IFSC code के बारे में जानकारी नहीं दी गई है तो आप online internet के जरिए भी अपने बैंक का IFSC code पता कर सकते हो।

[2] Online IFSC code पता करें

आप घर बैठे ही online internet के माध्यम से अपने बैंक का IFSC code पता कर सकते हो। आज बहुत से ऐसे website मौजूद हैं जिसके जरिए आप IFSC code पता कर सकते हो। ऐसे ही एक वेबसाइट का नाम है https://bankifsccode.com/

सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर जाना है और बैंक का नाम, State, District और branch का नाम डाल कर आसानी से अपने बैंक का IFSC code पता कर सकते हो।

इस वेबसाइट की खासियत ये है कि आप भारत में मौजूद किसी भी बैंक का IFSC पता कर सकते हो।

[3] बैंक में जा कर पता करे

अगर आपके बैंक passbook में IFSC code की जानकारी नहीं है तो आप अपने बैंक में जा कर भी इसके बारे में जानकारी ले सकते हो। बैंक के किसी भी अधिकारी को आप ISFC code के बारे में पूछ सकते हो, वे आपको इसकी जानकारी दे देंगे।

दोस्तों नीचे कुछ बैंको के प्रमुख ब्रांच के IFSC CODE बताए है जिसको देख कर आप समझ सकते है की हर बैंक के हर ब्रांच का IFSC code अलग-अलग होता है।

IFSC code List

BANK BRANCH IFSC CODE STATE
ALLAHABAD ALLAHABAD CITY OFFICE ALLA0210087 U.P
YES BANK LTD MADGAON YESB0000019 GOA
STATE BANK OF INDIA DWARKA, SECTOR, DELHI SBIN0050930 DELHI
BANK OF BARODA NEHRU PLACE BARB0DBNEHR DELHI
CENTRAL BANK OF INDIA SAM-MUMBAI-11 CBIN0285131 MUMBAI
HDFC BANK LTD BURARI HDFC0003830 DELHI
PUNJAB NATIONAL BANK AMRISTAR CANTT. PUNB0339500 PUNJAB
RESERVE BANK OF INDIA RBI, NEW DELHI, PFMS RBIS0PFMS01 NEW DELHI
       
IFSC Code List

IFSC CODE QnA

प्रश्न (१):- क्या मुझे खाता संख्या के साथ IFSC code मिल सकता है?
उत्तर :- हाँ

प्रश्न (२):-अगर IFSC code गलत है तो क्या होगा?
उत्तर :- यदि IFSC code गलत हुआ तो ऑनलाइन मनी ट्रांसफर प्रक्रिया सम्पूर्ण नहीं होगा।

प्रश्न (३):- क्या सभी ग्राहकों के लिए IFSC कोड समान है?
उत्तर :- नहीं IFSC code हर बैंक ब्रांच का अलग होता हैं लेकिन एक ब्रांच के अंदर सभी ग्रहको का आईएफएससी कोड समान होगा।

प्रश्न (४):- क्या IFSC कोड साझा करना सुरक्षित है?
उत्तर :- IFSC code NEFT, RTGS या money transfer के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसे (IFSC code) साझा करना सुरक्षित है।

आज आपने क्या सीखा ?

आज हमने आपको IFSC code के बारे वो सभी बुनियादी जानकारी दी जिसका जानना आपके लिए जरूरी है। हम उम्मीद करते है कि आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए सहायक हुआ होगा, अगर आपको फिर भी कोई doubt है तो हमें कमेंट के जरिए जरुर बताए ताकि हम आपकी सभी doubt को दूर कर सके।

ये भी जाने-

 

Leave a Comment

NCVT Mis ITI Result 2022 1st year and 2nd year अन्ना मणि- भारत की मौसम भविष्यवक्ता | Biography Facebook से पैसे कमाने के तरीके मिलिये हर्ष और भारती के बेटे लक्ष्य से | Finally Bharti Reveales Son Golla’s Face Good Morning Shayari In Hindi